फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता का घर गिराकर पीटने से वकीलों में नाराजगी

विज्ञापन
Outrage over lawyers due to beating of lawyer's house - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रशासनिक और पुलिस अमले द्वारा अधिवक्ता का मकान धराशायी करने और अधिवक्ता के साथ मारपीट करने पर जिला अधिवक्ता संघ ने बुधवार को डीएम और एसपी को ज्ञापन देकर कड़ा विरोध जताया। जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बंगालीपुरा में रह रहे अधिवक्ता रामदेव सिंह गौर ने अर्जी में बताया कि 23 अगस्त की शाम अपने मकान का जीर्णोद्धार करा रहे थे। इसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित जिला परिषद एएमए और नायब तहसीलदार आ धमके और जेसीबी से उनका मकान गिराने लगे।
रोकने पर मारपीट की। आरोप लगाया कि उनके गले की चेन और मोबाइल फोन पुलिस कर्मियों ने छीन लिया। अलमारी से एक लाख रुपये निकाल लिए। बताया कि यह मकान करीब 50 साल पुराना है। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता खादी वाला, महामंत्री कैलाश सिंह, पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह गौतम, जागेश्वर यादव, जयकरन वर्मा, द्वारिकेश मंडेला सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

महासचिव ने बताया कि डीएम अमित सिंह बंसल ने दो दिन के अंदर जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। महासचिव ने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। अधिवक्ता संघ पुलिस और प्रशासन के अफसरों की गैरकानूनी कार्रवाई और दबंगई का डटकर विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें