अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में चेयरमैन एसएस तोमर व अन्य पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन चेयरमैन एसएस तोमर ने कहा है कि एसोसिएशन का उद्देश्य मानव धर्म की रक्षा और उसे बढ़ाना है। वह रविवार को पंडित जेएन डिग्री कालेज के पुराने भवन (बीएड विभाग) में आयोजित एसोसिएशन की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने विभिन्न जनपदों से आए एसोसिएशन सदस्यों और प्रतिनिधियों को एसोसिएशन की मजबूती पर बल दिया। साथ ही कार्य प्रणाली को समझाया। कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा के लिए काफी कुछ करने की गुंजाइश है।
एसोसिएशन महासचिव विजय शंकर पांडेय ने कहा कि बुंदेलखंड में एसोसिएशन का विस्तार और उसे मजबूत किया जाना जरूरी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई और बिंदुओं पर चर्चा हुई। छतरपुर से आए ऋषिंद्र मिश्रा और अंकित चौंसरिया ने भी संबोधित किया। बैठक में भोपाल, झांसी, छतरपुर, चित्रकूट, अतर्रा, राठ, कर्वी आदि के प्रतिनिधियों समेत डीएस सोनी (अतर्रा) और विद्याभूषण सोनी आदि शामिल रहे।
एसोसिएशन के बांदा जिलाध्यक्ष डा.एसके त्रिपाठी ने मेजबानी करते हुए सभी का स्वागत किया और आभार जताया। संचालन बुंदेलखंड प्रभारी अतुल तिवारी द्वारा किया गया।