राज्यमंत्री गिरीश चंद्र को चूहे के काटने की घटना से हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। तीन घंटे तक इलाज के बाद छुट्टी मिल गई।
यूपी के बांदा जिले में दो दिवसीय दौरे पर आए खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र को रविवार सुबह विश्राम करते समय सर्किट हाउस में चूहे ने काट लिया। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अफसर सर्किट हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। तीन घंटे तक इलाज के बाद छुट्टी मिल गई। अस्पताल से जाने के बाद भी सर्किट हाउस में चिकित्सकों ने देखा। सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि मंत्री को चूहे ने काट लिया है। उपचार के बाद राज्य मंत्री की हालत में सुधार है। इस मौके पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल, एडीएम, एसपी अभिनंदन, सिटी मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।