फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने बंदूक की दुकानों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
बंदूक की दुकान का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। शहर में स्थित बंदूक की दुकानों की जांच की जा रही है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर आलोक मिश्र ने शहर की दो दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित गुडलक गन हाउस और पंजाब आर्मरी में निरीक्षण के दौरान स्टॉक इत्यादि ठीकठाक मिला। अधिकारियों ने रजिस्टर में दर्ज विभिन्न शस्त्रों का मिलान और गणना कराई। सब ठीक मिली। हालांकि शस्त्र विक्रेता रजिस्टर में रोजाना के स्टॉक की स्थिति निर्धारित गोशवारा (प्रारूप) पर नहीं कर रहे थे।
सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया कि प्रतिदिन दुकान बंद होने से पूर्व उस दिन जमा हुई अथवा दिए गए असलहों आदि का पूरा ब्योरा प्रारूप पर दर्ज करें। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अन्य शस्त्र दुकानों का भी निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के स्टेनो मोहम्मद अशरफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें