संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय में मॉस्क वितरित करते प्राचार्य जितेंद्र सिंह।
- फोटो : BANDA
बांदा। संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय, लामा में गुरुवार को छात्रों ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण किए और मास्क बांटा। लामा गांव में सार्वजनिक स्थानों पर नीम, पीपल और पाकड़ जैसे औषधीय पौधे लगाए। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा तैयार किए गए तीन परत वाले मास्क और पौधे वितरित किए।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इसकी प्रेरणा इस क्षेत्र के आईपीएस अधिकारी राजाबाबू सिंह (एडीजी, मध्य प्रदेश) से मिली। चेतन स्वरूप, कुमारी कंचन, प्रीति सविता, मधु चौरसिया, जूली धुरिया, वसुंधरा सिंह, जय ओमर सहित स्वामी रणछोड़दास विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।