फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 20 फीसदी छात्र-छात्राएं आए, ज्यादातर ने मास्क नहीं लगाए

विज्ञापन
डा.केएस कुशवाहा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। करीब आठ माह बाद महाविद्यालय की कक्षाएं फिर आबाद हो गईं। शासन की कोरोना गाइड लाइन की शर्तों के बीच सोमवार से इन्हें चालू कर दिया गया, लेकिन कोरोना का डर शासन से कहीं ज्यादा छात्र-छात्राओं पर नजर आया।
विज्ञापन

शासन ने 50 फीसदी छात्र-छात्राओं को आने की अनुमति दी थी, लेकिन आए बमुश्किल 20 फीसदी ही। इनमें अधिकांश ने कोविड बचाव के उपायों की अनदेखी की। ज्यादातर ने मास्क नहीं लगाए।
उधर, महाविद्यालय प्रशासन ने भी निर्देशों के मुताबिक सैनिटाइजेशन इत्यादि की व्यवस्थाएं पूरे ढंग से नहीं कीं। महाविद्यालयों के मुख्य गेट पर दो कर्मचारी बैठकर छात्र-छात्राओं की इंट्री दर्ज करते रहे। पहले दिन पठन-पाठन का माहौल कहीं नजर नहीं आया। छात्रवृत्ति आदि के आवेदन जमा हुए और छात्र-छात्राएं एक-दूसरे से कुशलक्षेम पूछते और गपशप करते रहे।
विज्ञापन

कोरोना गाइड लाइन की दी है जानकारी
महाविद्यालय में 3082 छात्र-छात्राएं हैं। उन्हें दो हिस्सों में बांटकर 3-3 दिन के क्रम में बुलाया गया है। सभी को मास्क व सैनिटाइजर अनिवार्य कर दिया गया है। बैठक करके शिक्षकों को कोरोना गाइड लाइन से अवगत कराया गया है। कक्षाओं की समय सारिणी निर्धारित की गई है।-केएस कुशवाहा, प्राचार्य, पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय, बांदा।
रोस्टर के अनुसार चलेंगी कक्षाएं
रोस्टर के आधार पर कक्षाएं चलेंगी। एमए की कक्षाएं पहले से चालू थीं। स्नातक की कक्षाएं शुरू की गईं। कक्षा में सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया जा रहा है। गेट में दो कर्मचारी बैठाए गए हैं। कोई भी छात्रा, शिक्षक या स्टाफ बगैर मास्क नहीं आएगा।-दीपाली गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, बांदा।
गाइड लाइन के पालन करने के निर्देश
महाविद्यालय में 1296 छात्र-छात्राएं हैं। सीटिंग प्लान के तहत क्लास लगेंगी। एक कक्ष में 25 से अधिक छात्र-छात्राएं नहीं बैठेंगे। हरेक की आपस में 6 फिट की दूरी रहेगी। शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जाए।
-रामभरत सिंह तोमर, प्राचार्य, राजीव गांधी महाविद्यालय, बांदा।
अव्यवस्थाओं के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
बांदा। जेएन महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं के विरोध में सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। बताया कि शासन के आदेश के बावजूद सोमवार को कक्षाएं लगना तो दूर सफाई तक नहीं कराई गई है। छात्रवृत्ति के आवेदन चेक कराने के लिए छात्र-छात्राएं भटक रहे हैं। नामित शिक्षक ढूंढें नहीं मिल रहे हैं। प्रशांत, नन्ना तिवारी, सतीश वर्मा, सिमान्शु सोनकर, उमर हसन, अपेक्षा, अनुराधा, रोहित यादव, अनुज चंदेल, प्रद्युम्न तिवारी, बाबूराम आदि मौजूद रहे।

डा.दीपाली गुप्ता।- फोटो : BANDA

डा.आरबीएस तोमर।- फोटो : BANDA

पहला दिन : जेएन कालेज में बैठीं छात्राएं।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें