फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कार-बाइक भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र में बुधवार शाम कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि कार सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। सीएचसी में नाजुक हालत देख एक को जिला अस्पताल रेफर किया। यह दुर्घटना लालता सड़क के पास ददरी मोड़ पर हाईवे पर करीब साढ़े छह बजे हुई। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

हन्ना बिनैका निवासी छोटू तिवारी (30) बाइक प्रयागराज की ओर अपने गांव आ रहा था। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर ददरी मोड़ के पास उसकी बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छोटू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार चालक दुर्गा, गुड़िया और राज कुमारी घायल हो गईं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने छोटू तिवारी को मृत घोषित कर दिया। घायल कार चालक दुर्गा की हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें