फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: तीन अंतर्जनपदीय लुटेरे दबोचे, मोबाइल व बाइक बरामद

Wed, 08 Apr 2026 06:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने लूटपाट करने वाले तीन अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि सोमवार को प्रयागराज निवासी कृष्ण माधव के साथ हुई झपटमारी की सूचना मिली थी। तीन अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक से आकर पीछे से उनका मोबाइल फोन छीन लिया था।

विज्ञापन


इस संबंध में थाना मटौंध में प्राथमिकी दर्ज कर तीन टीमें गठित की गईं थी। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को जखौरा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में महोबा के कबरई थाना क्षेत्र निवासी राहुल, रंजीत और कल्लू शामिल हैं। उनके खिलाफ थाना मटौंध में मामला दर्ज किया गया है। मटौंध थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें