बांदा। अमवा गांव के मोड़ पर सोमवार की सुबह दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी बाइक सवार हमीद खां (60) की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार हड़हा (नरैनी) निवासी इरशाद अली (23) घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बेटे की शादी के लिए जेवर बनवाने जा रहे थे।
मृतक के भतीजे अमजद खां ने बताया कि चाचा हमीद खेती किसानी करते थे। हमीद के छोटे पुत्र युसूफ की 13 अप्रैल को शादी है। शादी की तैयारी के लिए वह जेवर बनवाने बिसंडा जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है। पुलिस ने दोनों को बिसंडा पीएचसी भेजा। वहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने हमीद को मृत घोषित किया है। जिला अस्पताल में परिजनों ने आरोप लगाया कि हमीद के पास से 50 हजार रुपये गायब हैं। थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि दो बाइकों की भिड़ंत में हादसा हुआ है। शव को मोर्चरी में रखाया गया है। रुपयों की जानकारी उन्हें नहीं है।