फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली गिरने से एक की मौत, दूसरा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। मवेशी चराने गए दो लोगों पर बिजली गिर गई। इसमें एक की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी सुलखान निषाद (21) व गांव के सूरजपाल सिंह (55) गुरुवार को दोपहर मवेशी लेकर जंगल में चराने गए थे। अचानक गरज चमक के साथ बारिश होने पर वह बबूल के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस बीच बिजली गिरने से सुलखान और सूरजपाल झुलस गए।
विज्ञापन

आसपास के किसानों ने उनके परिजनों काे सूचना दी। परिजनों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने सुलखान को मृत घोषित कर दिया। घायल सूरजपाल का इलाज किया जा रहा है। मृतक दो भाई थे। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मां बुधिलिया देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें