फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिलाओं को 30 लाख की चपत लगाकर छोड़ दी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी करीब 15 महिलाएं ठगी का शिकार हो गईं। ब्लाॅक मिशन मैनेजर (बीएमएम) ने एनआरएलम से संंबंधित योजनाओं का करीब 30 लाख रुपये हजम कर नौकरी छोड़ दी। महिलाओं के खातों में पहले नियम विरुद्ध चार से पांच लाख रुपये भेजा। कुछ दिन बाद दबाव बनाकर नकद राशि निकलवा ली। कोई लिखा-पढ़ी भी नहीं की। एक वर्ष बाद जब वसूली नोटिस आया तो महिलाएं दंग रह गईं। अब अधिकारियों के पास मदद की गुहार लगा रही हैं।
विज्ञापन

एनआरएलएम के तहत बड़ोखर खुर्द ब्लाॅक में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का कहना है कि वह अपने-अपने गांव से ग्राम संगठन की अध्यक्ष व सचिव हैं। संगठन गांवों में गरीब महिलाओं को समूह से जोड़कर उन्हें ऋण उपलब्ध कराना है। आरोप लगाया कि ब्लाॅक मिशन मैनेजर आकांक्षा कुशवाहा ने एनआरएलएम की योजनाओं का पैसा 15 महिलाओं के खाते में नियम विरुद्ध भेजे। किसी के खाते में चार लाख तो किसी के पांच लाख रुपये दिए, जबकि सीसीएल का पैसा एक लाख से ज्यादा नहीं भेजा जाता।
कुछ दिन बाद दबाव बनाकर सीएलएफ अध्यक्ष डिंगवाही निवासी कमलेश राजपूत के माध्यम से खातों से यह कहकर नकद रुपये निकलवाए कि सरकारी पैसा है, इसे जल्द जमा करना है। महिलाओं ने खाते से नकद पैसे निकालकर मैनेजर को दे दिए। एक वर्ष बाद जब लोन का यह पैसा जमा नहीं हुआ तो महिलाओं के यहां रिकवरी नोटिस पहुंचा। इससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

घपलेबाजी खुलने पर ब्लॉक मिशन मैनेजर ने पद से इस्तीफा दे दिया। महिलाएं उनसे मिलीं तो धमकाकर भगा दिया। महिलाओं का कहना है कि शिकायत पर अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। सुबूत मांगा जा रहा है। कहा कि हम गरीब महिलाएं लाखों रुपये कहां से दे पाएंगी।
यह हैं पीड़ित महिलाएं
बड़ोखर खुर्द ब्लाक की सुहाना, चहितारा, बड़ोखर, रेउना सहित कई गांवों से कमलेश देवी, प्रभा, माया, गीता, सर्मिला, नसीमा, गुड़िया, ताहिरा, कल्पना, ऊषा, सुनीता, मुस्ताक, सुतिकीर्ति, अर्चना, रेखा आदि शामिल हैं, जो ग्राम संगठन में अध्यक्ष व सचिव पद पर कार्यरत हैं।

डीएम ने दिए जांच के निर्देश
ठगी का शिकार हुई महिलाओं ने डीएम नगेंद्र प्रताप के यहां दो दिन पूर्व शिकायत की थी। उनके निर्देश पर सीडीओ ने उपायुक्त एनआरएलएम को मामले की जांच सौंपी है। सप्ताह भर में जांच आख्या तलब की गई है।

वर्जन-
महिलाओं के आरोप निराधार हैं। यदि पिछले वर्ष हमने घपला किया है तो तब क्यों नहीं शिकायतें कीं। महिलाओं ने खुद पैसे का बंदरबांट किया है। -आकांक्षा कुशवाहा, तत्कालीन ब्लाक मिशन मैनेजर, बड़ोखर खुर्द


-बड़ोखर खुर्द ब्लाक में समूह से जुड़ी महिलाओं की शिकायतें आई हैं। मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी।-राकेश सोनकर, जिला मिशन प्रबंधक, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें