फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू/कमासिन। बाइक से मामा के घर तिलौसा गांव जा रहे युवक को सामने से आए दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने वाला बाइक चालक भी गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझींवा गांव निवासी अखिलेश (19) बुधवार को सुबह 10 बजे करीब बेर्रांव से बाइक से आया था। बेर्रांव गांव से वह मामा पप्पू के घर तिलौसा गांव जा रहा था। तभी बेर्रांव गांव स्थित दीनानाथ डिग्री कॉलेज के पास सामने से आए बाइक चालक सरधुवा चित्रकूट निवासी जितेंद्र सोनकर ने उसे सामने से टक्कर मार दी। हादसे में अखिलेश व जितेंद्र दोनों गंभीर घायल हो गए।
राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अखिलेश के ताऊ देशराज ने बताया कि दो भाइयों में बड़ा था। घर में मां सुनीता है। पिता रामजय की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। अखिलेश मजदूरी करता था। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि दो बाइकों की भिड़ंत हुई है। एक की मौत हो गई। दूसरे के परिजन इलाज के लिए उसे चित्रकूट ले गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें