बांदा। 63 हजार से अधिक बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन की शासन ने तीसरी किस्त यानी लाभार्थी को तीन माह की तीन हजार पेंशन जारी कर दी है। खाता से आधार लिंक न होने से 100 से अधिक वृद्धों की पेंशन रुक गई है।
जिले में 63561 बुजुर्गों को मौजूदा समय में वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है। शासन ने 63 हजार 500 बुजुर्गों की तीन माह अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर की पेंशन जारी कर दी है।
समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी ने बताया कि 100 से अधिक बुजुर्गों की पेंशन नहीं आई है। इसकी वजह बैंक खाते में आधार का लिंक न होना है। पेंशनरों से कहा गया कि वह आधार को बैंक खातों से लिंक करा लें। अन्यथा उनकी जनवरी, फरवरी व मार्च की चौथी किस्त की पेंशन भी नहीं आएगी।