फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त कनेक्शन देकर डेढ़ करोड़ का बिल थोपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। केंद्र सरकार की अमृत योजना से लाभांवित 1150 कनेक्शन धारकों को अब पानी का मूल्य चुकाना पड़ रहा है। इन्हें कनेक्शन मुफ्त मिला था। अब जल संस्थान इनसे पिछले ढाई साल का जल मूल्य वसूल रहा है। प्रत्येक कनेक्शन धारक को पहली छमाही का 3738 रुपये का बिल भेजा है। ढाई साल का कु ल बिल लगभग 1.50 करोड़ रुपये अदा करना होगा।
विज्ञापन

अमृत योजना से वर्ष 2018 में शहरी क्षेत्र में बीपीएल परिवारों को केंद्र सरकार की इस योजना से मुफ्त पाइप लाइन कनेक्शन दिए गए थे। उपभोक्ताओं ने यह समझा कि मुफ्त कनेक्शन के साथ ही मुफ्त पानी भी मिलेगा।
उपभोक्ताओं की यह सोच ढाई साल तक सही साबित होती रही। जल संस्थान ने कोई बिल नहीं भेजा, लेकिन अब उपभोक्ता सक ते में हैं। जल संस्थान ने कनेक्शन अवधि से अब तक का बिल भेज दिया है। जिले में इस योजना के 1150 लाभार्थी हैं। उन्हें छमाही बिल जारी हुए हैं।
विज्ञापन

पानी दे पाने से जल संस्थान ने खड़े किए थे हाथ
अमृत योजना से जनपद में कुल 4343 कनेक्शन होने थे। इस योजना में पानी उपलब्ध कराने पर जल संस्थान ने हाथ खड़े कर लिए थे। इस पर कार्यदायी संस्था ने महज 1150 ही कनेक्शन किए थे।
अमृत योजना से जनपद में किए गए मुफ्त कनेक्शनों का जल मूल्य वसूली की जा रही है। संबंधित उपभोक्ताओं को बिल भेजकर बिल जारी किए गए हैं। इस काम में कर्मचारी लगाए गए हैं।-वीरेंद्र श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें