फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: युवतियों के यौन शोषण के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर की थी हैवानियत

Fri, 28 Mar 2025 01:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

बांदा के बहुचर्चित यौन शोषण के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया है। पेन ड्राइव में मिले सुबूतों और पीड़िताओं के दर्ज कराए गए बयानों के आधार पर नवीन विश्वकर्मा की खूंटी चौराहे से गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की तीन सहेलियों के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने के एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलीगंज मोहल्ले के रहने वाले व्यवसायी नवीन विश्वकर्मा को पकड़ा है। उसे ही मामले का कर्ताधर्ता माना है। उधर, आरोपी व्यापारी आशीष अग्रवाल, स्वतंत्र साहू और लोकेंद्र सिंह चंदेल की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं।

विज्ञापन


बहुचर्चित यौन शोषण के मामले में विवेचक सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि पेन ड्राइव में मिले सुबूतों और पीड़िताओं के दर्ज कराए गए बयानों के आधार पर नवीन विश्वकर्मा की खूंटी चौराहे से गिरफ्तारी की गई है। पेन ड्राइव व पीड़िताओं ने घटनास्थल गणेश चौक खूंटी चौराहा का उल्लेख किया था।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल नवीन विश्वकर्मा के आवास के पास में ही है। यहां पर ही तीनों युवतियों के साथ यौन शोषण की वारदात होने के साक्ष्य मिले हैं। इसी आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है। नवीन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: फर्जी डिग्री प्रकरण में जेएस यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई...26 खातों में जमा 83 करोड़ रुपये फ्रीज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें