फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीशु के जन्म पर चर्च से घरों तक प्रार्थना

Sun, 25 Dec 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
क्रिसमस डे पर पीला चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल लोग - फोटो : amarujala
विज्ञापन
विशेष प्रार्थनाओं के बीच ईसाई धर्म प्रवर्तक यीशु का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चर्च से लेकर घरों तक ‘मेरी क्रिसमस’ की गूंज रही। क्रिश्चियन समुदाय ने विशेष आयोजन किए। केक काटा और मिठाइयां बांटने के बाद कैंडल जलाकर दुआएं मांगीं।
विज्ञापन


क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सजे चर्च रविवार को प्रार्थनाओं से गूंज उठे। सेंट जार्ज चर्च (चिल्ला रोड) में क्रिसमस की शुरूआत प्रार्थना सभा से हुई। अनुुुयायियों ने मोमबत्तियां जलाईं और यीशु पर आधारित गीत गाए। पादरी जितेंद्र नाथ ने कहा कि आज ही के दिन प्रभु यीशु ने प्रेम का संदेश देने के अलावा संसार को पापों से छुटकारा दिलाने के लिए जन्म लिया था। सेंट विलियम्स प्ले स्कूल में भी जन्मोत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य वर्षा सिंह ने क्रिसमस ट्री के बारे में बताया।

सेंट पाल्स चर्च (रोडवेज) में एस्टर ने ‘है दी आवाज फरिश्तों ने जमीं के लोगों को’ और सेंट जार्ज स्कूल के प्रधानाचार्य एल्बर्ट रसकिन ने ‘ओहो मसीह आया जमीं पर, खुशी होती है सारे आसमान में’ गीत गाए। एल्फ्रेड रस्किन ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सपा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, सदर प्रत्याशी हसनउद्दीन सिद्दीकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला व प्रद्युम्न दुबे लालू समेत प्रिंसी, मानसी, पीटर, गजराज साहू, किशन, एडवर्ड, रोमियो, शीबू, एलिस व अन्य धर्मों के अनुयायी शरीक हुए।
विज्ञापन


उधर, सेंट मेरीज हायर सेकेंडरी स्कूल, तिंदवारी रोड क्रिसमस पर्व की धूम रही। जश्न के साथ यीशु का जन्म दिन मनाया। चर्च में प्रार्थना और गीत गूंजते रहे। फादर ए सुसई रथनम ने विशेष प्रार्थना कराई। मेरी क्रिसमस और प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सुबह से देर रात तक ‘मेरी क्रिसमस’ बधाई देने का तांता रहा।
विज्ञापन


                               
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें