फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी रुखसत पर हवाओं से ठंड खूब, बबेरू में ठंड से किसान की मौत

Sat, 31 Jan 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड का नया कीर्तिमान बनाकर जनवरी रुखसत हो गया। धूप के बावजूद हवाओं से गलन खूब है। बबेरू में खेत की रखवाली कर रहे 60 वर्षीय किसान चंद्रभान विश्वकर्मा की ठंड से मौत हो गई।
विज्ञापन


लोहारन डेरा (मझीवां) गांव में स्थित खेत में शनिवार को वह ठंड से अकड़ा मिला। जिला अस्पताल में इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या अब तक 77 हो गई है।

बुंदेलखंड में पिछले दो दिनों से निकल रही तेज धूप से जनजीवन को भारी राहत मिली है। जनवरी माह में बांदा में 18, महोबा में 11.6. हमीरपुर में 12.5 और चित्रकूट में 16 मिलीमीटर बारिश हुई। रुक-रुक कर और रिमझिम बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


कुछ फसलों को भी नुकसान पहुंचा। एक माह से ज्यादा स्कूल बंद रहे। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। केंद्रीय जल आयोग के सुरेश कुमार ने बताया कि सर्दी भरी ठंड अब तकरीबन विदाई की ओर है। अब धूप और साफ आसमान ठंड से राहत देगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें