फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 बेड का बना ओमिकॉन वार्जड

विज्ञापन
Omicron ward of 30 beds, ventilator in only four - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में ओमिक्रॉन के लिए 30 बेड के आरक्षित वार्ड में मात्र चार बेड ही वेंटिलेटर से लैस हैं। शेष बेड सामान्य कोविड मरीजों के लिए हैं। दूसरी तरफ गंभीर मरीजों के लिए हायर एंटीबॉयटिक दवाएं नहीं हैं। इसके लिए बजट मांगा गया है। हालांकि मेडिकल कालेज प्रशासन का दावा है कि कोविड से निपटने की सारी तैयारियां हैं।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि कोरोना मरीजों की लगातार संख्या बढ़ रही है। ओमिक्रॉन संभावित मुरवल गांव का एक 45 वर्षीय मरीज भी मेडिकल कालेज के ओमिक्रॉन वार्ड में भर्ती है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। ओमिक्रॉन वार्ड के नोडल अधिकारी व वरिष्ठ फिजीशियन डा.शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 30 बेड का ओमिक्रॉन वार्ड है। इनमें चार
बेड में वेंटिलेटर और मानीटर है। शेष 26 बेड में ऑक्सीजन आपूर्ति की सुविधा है। दावा किया कि मेडिकल कालेज में 139 वेंटिलेटर हैं। जरूरत पर पड़ने पर और बेडों को भी इनसे लैस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मेडिकल कालेज प्रशासन पर्याप्त दवाएं होने के दावे कर रहा है। लेकिन आईसीयू में भर्ती होने वाले गंभीर मरीजों के लिए हायर एंटीबायटिक (थर्ड जेनरेशन एंटीबायटिक) दवाएं यहां नहीं हैं। यह दवा अति गंभीर मरीजों को दी जाती है। प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन
द्वारा दवा आपूर्ति की जाती है। हायर एंटीबायटिक दवाओं के लिए प्रमुख सचिव व महानिदेशक (चिकित्सा शिक्षा) को पत्र भेजकर अवगत कराया है। साथ ही दवाओं के बफर स्टॉक के लिए छह लाख रुपये बजट की मांग की गई है। यह भी बताया कि बैठक में प्रमुख सचिव ने उक्त दवाओं के लिए एनएचएम को बजट मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें