फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक जागरूकता रिले का स्टेडियम में स्वागत

विज्ञापन
Olympic Awareness Relays Welcome to Stadium - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। टोक्यो में हो रहे ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता रिले शुरू की गई है। इसका आयोजन खेल जगत फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ समेत कई प्रदेश स्तरीय खेल संगठनों ने किया है।
विज्ञापन

जागरूकता रिले टीम में शामिल सदस्यों ने स्टेडियम परिसर में पौधरोपण किया। टीम में फाउंडेशन संस्थापक रतन गुप्ता, लक्ष्मण पुरस्कार प्राप्त रजनीकांत मिश्रा, दीपक, शरद, लखन सिंह व अभिषेक सिंह शामिल हैं। बताया कि टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले ने अब तक लगभग 3625 किलोमीटर का सफर तय किया है। टीम 51 जिलों से होकर यहां पहुंची है। इसकी शुरुआत 23 जुलाई
को बरेली से हुई थी। इसे कई खेल संघों और खिलाड़ियों का समर्थन मिला है। जिला फुटबाल संघ सचिव कौशल त्रिपाठी ने कहा कि खेल जागरूकता के लिए संघ और जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में शीघ्र खेलकूद व ओलंपिक पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करेंगे। क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा ने आभार जताया। पुलकित त्रिपाठी, दुर्गेश, शिवम, मोहित, अभिनव, विकास, हिमांशु, प्रिंस भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें