फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से वृद्धा की मौत, दूसरी महिला घायल

विज्ञापन
Old woman dies due to wall collapse, another woman injured - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। रात में अचानक ढही कच्ची दीवार की चपेट में आकर वृद्धा की मौत हो गई और दूसरी महिला घायल हो गई। दोनों एक ही पलंग पर सो रही थीं। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना कस्बे के आजाद नगर की है। शनिवार की रात तुलिया (70) पत्नी विशेश्वर और उसकी भाभी फुलमतिया (65) पत्नी बुसिया (निवासी कोर्रा, कमासिन) एक ही पलंग पर घर के अंदर सो रही थी। आधी रात के बाद घर की क च्ची दीवार अचानक ढह गई। दोनों मिट्टी के मलबे में दब गई।
परिजनों और पड़ोसियों ने आनन-फानन कड़ी मशक्कत से मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तुलिया की मौत हो चुकी थी। फुलमतिया को अस्पताल भेजा गया। दोनों ही महिलाएं गरीब परिवार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें