फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत

Mon, 20 May 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दामाद के अंतिम संस्कार में शिरकत कर बेटे के साथ बाइक से अपने गांव जा रही वृद्धा अचानक बाइक से गिर गई। परिजन उसे लेकर नरैनी सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव निवासी सुखरनिया (59) अपने दामाद शहर कोतवाली के आजाद नगर निवासी स्व. राजेश साहू के निधन में बांदा आई थीं। यहां से वह अंतिम संस्कार में शिरकत कर सोमवार सुबह वापस बेटे प्रेमचंद्र के साथ बाइक से गांव जा रही थीं।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरछा गांव के पास चलती बाइक से प्रेमचंद्र का हेलमेट गिर गया। उसे उठाने के लिए उसने बाइक मोड़ी तो सुखरनिया उल्टी दिशा से सड़क में गिर गईं। जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। परिजन उन्हें नरैनी सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाती संजय ने बताया कि सुखरनिया के तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। पति केदार प्रसाद खेती करते हैं। नरैनी इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन



पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
पैलानी। थाना क्षेत्र के सिंधन कलां के मजरा गुरगवां में रामगुलाम (46) का शव गांव से दूर केन नदी किनारे स्थित बबूल के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने फिलहाल कोई आंशका नहीं जताई है। उसके दो पुत्र हैं। पैलानी थानाध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें