फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुत्रों की पिटाई से घायल वृद्ध ने तोड़ा दम

Sun, 12 May 2024 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुत्रों की पिटाई से घायल वृद्ध ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के पीछे काॅलोनी निर्माण का पैसा खाते से निकालने को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सुतरखाना निवासी अरविंद कुमार (55) को नौ मई को परिजनों ने अतर्रा कोतवाली के जीजीआईसी मैदान में लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शनिवार की शाम अरविंद ने दम तोड़ दिया।
बड़े भाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि अरविंद के दो पुत्र कंचन और चंदन हैं। दोनों पुत्र और पत्नी पुष्पा लुधियाना में मजदूरी करते हैं। भाई का आरोप है कि नौ मई को पुत्रों और पत्नी ने अरविंद को फोन करके ससुराल अतर्रा बुलाया था। यहां पुत्रों से काॅलोनी निर्माण के लिए आए दो लाख रुपये खाते से निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पुत्रों, पत्नी व अन्य परिजनों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

अरविंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल के बयान भी दर्ज किए हैं। अतर्रा कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी पुत्र चंदन से विवाद बताया जा रहा है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें