फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों में फिर गिरे ओला, फसलें चौपट

Fri, 13 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को शाम ओलावृष्टि से कई गांवों की बची-खुची फसल भी चौपट हो गई। सबसे अधिक नुकसान नरी और पिपरहरी गांव में हुआ। यहां बूंदाबांदी के बीच 100 से 50 ग्राम वजन तक ओलों की बौछार हुई।
विज्ञापन


अमलोर, पलरा और दोहतरा गांव में भी ओले गिरे। पिपरहरी ग्राम प्रधान व सपा नेता अशोक सिंह गौर ने जिलाधिकारी को ओलावृष्टि की सूचना दी। डीएम ने एसडीम व तहसीलदार को भेजकर सर्वेक्षण कराने को कहा।

खेत में मसूर काट रहे किसान रामरूप सिंह, पंकज सिंह, बदरू आदि ओलों की बौछार से चुटहिल हुए। तमाम किसानों ने पेड़ों की आड़ में जान बचाई।

उधर छनेहरा लालपुर निवासी कृषक मोहम्मद खालिक खान ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत आश्रितों को मदद के लिए बजट की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि सभी आश्रितों को लाभान्वित कराने के लिए सवा तीन करोड़ रुपये की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें