फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की वसूली में तेजी लाएं अफसर : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जीएसटी, विद्युत करों की वसूली में तेजी लाए। यह निर्देश जिलाधिकारी जे.रीभा ने कलेक्ट्रेट में कर करेत्तर की बैठक की समीक्षा में दिए। उन्होंने ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के लिए जीएसटी, पुलिस, संभागीय परिवहन विभाग को नियमित निगरानी के लिए ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए। नगरपालिका को राजस्व बढ़ाने के लिए हाउस टैक्स की वसूली के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विविध देयकों की वसूली व आरसी की वसूली किए जाने के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। बकाएदारों से धनराशि की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिक समय से लम्बित पुराने वादों का तेजी से निपटाने को कहा। भूमिहीनों को कृषि पट्टा एवं तालाबों के मत्स्य पट्टा आवंटन का कार्य तेजी के किया जाए।
कृषक दुर्घटना बीमा योजना के दावों का शीघ्र निस्तारण कर आश्रितों को लाभ दिलाया जाए। आडिट आपत्तियों का शीघ्र निस्तारण करने व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों एवं पेंशन के प्रकरणों को लम्बित न रखते के निर्देश दिए। मौके पर अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें