फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मंडेला बने अध्यक्ष मनोज लाला महासचिव

विज्ञापन
परिणाम घोषित होने के बाद फूलमालाओं से लदे अध्यक्ष द्वारिकेश व महामंत्री मनोज निगम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर द्वारिकेश यादव मंडेला व महासचिव पद पर मनोज निगम लाला विजयी रहे।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ का गहमागहमी के बीच मतदान व मतगणना शुरू हुई। देर रात आए परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला विजयी रहे। उन्हें 623 वोट मिले। मंडेला ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी संतोष त्रिपाठी को 196 वोटों से पराजित किया। मंडेला को 623 और संतोष को 427 वोट मिले। तीसरे नंबर पर राजाभइया त्रिवेदी महज 160 वोटों पर सिमट गए।
विज्ञापन

महासचिव पद पर मनोज निगम लाला विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी यदुनाथ सिंह को 25 वोटों से पराजित किया। मनोज को 527 और यदुनाथ को 508 मत मिले। तीसरे नंबर पर राजेश त्रिपाठी और चौथे नंबर पर शिवविलास सोनी रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवराज और कोषाध्यक्ष पद राजीव गुप्ता विजयी घोषित किए गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। परिणाम आते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूलमालाओं से लाद दिया और बैंडबाजे के साथ संकट मोचन मंदिर मत्था टेकने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें