फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी परियोजनाओं के कार्यो में तेजी लाए अधिकारी: नोडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं के कार्यों में प्रगति तेजी से लाई जाए तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तेज गति से कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। यह बात चीनी एवं गन्ना विकास आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय ने सर्किट हाउस सभागार में कहीं।
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ विकास कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जल निगम ग्रामीण अधिशासी अभियंता एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि जिन गांवों में पेयजल का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है, वहां पर पेयजल आपूर्ति निर्धारित समय में की जाए, इस कार्य में किसी प्रकार के शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल निगम द्वारा ग्राम सातर में बनवाई जा रही पानी की टंकी के निर्माण में गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा।
132 केवी उपकेंद्र बबेरू एवं संबंधित पारेषण लाइन का निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कराने को कहा। कृषि विश्वविद्यालय में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में प्रगति लाने पर जोर दिया। लोक निर्माण विभाग के बांदा -बहराइच मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण के कार्य की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जताई। डीएम जे.रीभा, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एडीएम नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें