फोटो- 19 सदर तहसील के समाधान दिवस पर मोबाइल फोन पर गेम खेलता अफसर। फोटो- ग्राप्ब्स
बांदा। सरकार संपूर्ण समाधान दिवस को लेकर बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री अधिकारियों को निरंतर यह आदेश दे रहे हैं कि शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और निस्तारण किया जाए। हीलाहवाली किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लेकिन अधिकारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक अधिकारी मोबाइल फोन पर लूडो खेलता नजर आ रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जारी होते ही उच्चाधिकारियों में चर्चा होने लगी। एसडीएम नमन मेहता के निर्देश पर तहसीलदार को वायरल वीडियो की जांच में जुटे हैं। तहसीलदार विकास पांडेय का कहना है कि वायरल वीडियो में अधिकारी का फोटो स्पष्ट न होने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।