फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षणेतर संघ पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
Oath administered to non-secondary education union officials - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का रविवार को आदर्श इंटर कालेज, बिसंडा में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आशादीन तिवारी, महामंत्री अजय कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। संघ के पदाधिकारी मेजर मिथलेश पांडेय, डा. योगेंद्र मिश्र, मनोज चक्रवर्ती, गणेश द्विवेदी, पतिराखन सिंह ने भी संबोधित किया।
मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, मंत्री लवकुश मिश्र, बाला प्रसाद शुक्ल, अध्यक्ष कामता प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। संचालन नवल गुप्ता व राजकरन ने किया। विद्यालय प्रबंधक राजा भइया सिंह परिहार के सहयोग को सराहा गया। संयोजक विनोद तिवारी व सह संयोजक मनोज कुमार अग्रवाल सहित भारतेंदु द्विवेदी, अश्विनी कुमार, रितेश मिश्रा, अवधेश शिवप्रसाद आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें