फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव के लिए एनएसयूआई करेगी आंदोलन

Mon, 26 Oct 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डिग्री कालेजों में छात्र संघ चुनाव की बहाली के लिए कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ने का एलान किया है। अगले शिक्षा सत्र में इसकी शुरुआत बुंदेलखंड में झांसी से होगी। साथ ही पूरे देश में छात्रों के लिए पुस्तकालय खोले जाएंगे।
विज्ञापन


यह बात एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव करिश्मा ठाकुर ने कही। करिश्मा सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश का अध्ययन किया जा रहा है। भ्रमण कर संगठन को गतिशील बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में एनएसयूआई आंदोलन छेड़ेगी, फिर भी चुनाव बहाल नहीं हुए तो प्रदेश के युवाओं को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए देश के हरेक जिले में पुस्तक बैंक (लाइब्रेरी) खोली जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही हर जिले में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय सचिव ने प्रदेश सरकार पर छात्र संघ चुनाव को लेकर हठधर्मी का आरोप लगाया। कहा कि अधिकांश युवा छात्र संघ से ही राजनीति सीखते हैं। सपा को आशंका है कि छात्र राजनीति में बढ़ गए तो सपा मुखिया के परिवार की धरोहर छिन जाएगी।

इस अवसर पर एनएसयूआई प्रांतीय अध्यक्ष नावेद खां भी मौजूद रहे। उन्होंने भी छात्र संघ चुनाव और लाइब्रेरी स्थापना की जानकारी दी। प्रांतीय संगठन मंत्री राहुल सचान ने कहा कि राहुल गांधी को छात्रों और युवाओं पर पूरा भरोसा है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस संगठन मंत्री प्रद्युम्न दुबे लालू, युवा कांग्रेस प्रांतीय महासचिव कुतैबा जमां खां, मंडल अध्यक्ष सैय्यद अल्तमश, पंकज कुमार सिंह, पंकज सिंह हरिओम, मोनिस खां, निहाल खां, शब्बीर सौदागर, वीरेंद्र सिंह, संजय, लवलेश, जहांगीर, पंकज पटेल, केशव पाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें