फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एकेडमी में तैयार हो रही क्रिकेटरों की नर्सरी

विज्ञापन
डीआर क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे बच्चे। - फोटो : तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक रैली निकालते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
बांदा। डीआर क्रिकेट एकेडमी में होनहार क्रिकेटरों की नर्सरी तैयार की जा रही है। जिला क्रिकेट संघ सचिव व कोच इन बच्चों को सप्ताह भर का प्रशिक्षण दे रहे हैं। गुरुवार को भी उन्हें गेंदबाजी और बैटिंग की बारीकियां सिखाई गईं।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव प्रदीप गुप्ता ने बताया कि डीआर क्रिकेट एकेडमी में अंडर-14 क्रिकेट खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। इसके लिए कैंप में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कैंप में इस समय 30 बच्चे शामिल हैं। सप्ताह भर का प्रशिक्षण देने के बाद इन्हें प्रतियोगिता में शामिल कराया जाएगा। आगे चलकर यह जिला, स्टेट और नेशनल स्तर पर अपनी मेधा दिखाएंगे।
इन नन्हें क्रिकेटरों में चार बालिकाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बल्लेबाजी को लेकर उन्हें जरूरी टिप्स दिए जा रहे हैं। उधर, क्रिकेट कोच शिव प्रताप सिंह ने बताया कि कैंप में इन बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।प्रशिक्षण के बाद इन्हें टीम में शामिल किया जाएगा। गुरुवार को कैंप में इन नन्हें क्रिकेटरों ने दो घंटे तक अभ्यास किया। क्रिकेट के गुर सीख रहे अथर्व व सुचिता ने बताया कि उनकी रूचि बैटिंग में है। बैटिंग की बारीकियां सीखकर वह प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें