फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फाल्ट ठीक करने के लिए जबरन चढ़ाया था, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। पेड़ पर चढ़कर पोल से फाल्ट बनाने के दौरान बिजली मिस्त्री की मौत के मामले में पिता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के दिखितवारा गांव के छोटू का पुरवा निवासी अजय (22) की मंगलवार की सुबह महुआ के पेड़ पर चढ़कर पोल से आए घरेलू कनेक्शन की फाल्ट ठीक करने के दौरान 11 हजार लाइन के करंट लगने मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

पिता ने कोतवाली पुलिस में दिए तहरीर में आरोप लगाया कि बांदा रोड तथागत ज्ञानस्थली स्कूल के समीप रहने वाला बल्लू कुछ काम की बात कहकर अजय को घर से ले गया था, और अपने घर की बिजली का तार ठीक करवाने के लिए महुआ के पेड़ पर चढ़ने को कहा। जब अजय ने पेड़ में चढ़ने से मना कर दिया। तब आरोपी ने अभद्रता करते हुए पेड़ में चढ़कर फाल्ट ठीक न करने पर मारपीट करने की धमकी दी, जिससे डर के कारण पुत्र अजय की पेड़ मे चढ़ने के दौरान 11 हजार लाइन पैर में छू गया, और करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने कहा कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें