फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस शिविरों का समापन

Mon, 08 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। राष्ट्रीय सेवा योजन शिविरों का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में अव्वल छात्राओं को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय का भरखरी (बड़ोखर) में 7 दिवसीय शिविर के समापन पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और प्रेरक गीत प्रस्तुत किए।

परिसर की सफाई की और पौधों में पानी डाला। ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के पूर्व विभागाध्यक्ष लल्लूराम शुक्ला और गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय चित्रकूट के प्रो.डॉ.राजेश पाल, डॉ.विष्णु स्वरूप गुप्ता, डॉ. विवेक पांडेय, मनोज कुमार, छोटेलाल ने संबोधित किया।
विज्ञापन


उधर, महर्षि गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय, बबेरू के सात दिन चले एनएसएस शिविर के आखिरी दिन रविवार को छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संपूर्णा देवी, दीपा गुप्ता व गनेश कुमारी ने सरस्वती व स्वागत गीत गाया।

कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार व कुलदीप कुमार के निर्देशन में छात्राओं ने स्वच्छता प्रेरक गीत गाए। निदेशक इंदु प्रभा पटेल ने छात्राओं को प्रमाणपत्र व शील्ड सौंपे। प्राचार्य डॉ.रुचि गुप्ता, शिव प्रकाश, प्रमिला, सुरेश, हरिनारायण, निधि इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें