खत्री पहाड़। जय मां विंध्यवासिनी क्रिकेट टूर्नामेंट
का पहला सेमीफाइनल एनएससी (देवीजी) टीम ने जीता। उसने केसीसी (कतरावल) को
तीन विकेट से हराया। बल्लेबाज हिम्मत मैन ऑफ द मैच घोषित हुए।
बुधवार
को पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीसी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट
खोकर 130 रन बनाए। बल्लेबाज रफीक ने 38 व राशिद ने 34 रन लिए।
एनएससी
के गेंदबाज कैलाश को तीन व नीरज को दो विकेट मिले। दूसरी पारी खेलने उतरी
एनएससी टीम ने सात विकेट गंवाकर 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
बल्लेबाज
हिम्मत ने सबसे तेज 50 गेंदों पर 84 रन बनाए। प्रेमस्वरूप द्विवेदी,
राकेशचंद्र गर्ग व संस्थापक कुंजबिहारी पांडेय ने खिलाडिय़ों से परिचय
प्राप्त कर मैच की शुरूआत की।
अंपायर अजय शुक्ला (कर्वी) व अनिल
कुमार (इलाहाबाद), स्कोरर पीयूष चौबे व आकाश गिरि, कमेंटेटर संदीप तिवारी व
अनीस मोहम्मद रहे। महेश शास्त्री व मनोज कुमार ने बेस्ट खिलाड़ी का ईनाम
दिया।
प्रदीप, सुरेश, राजाबाबू, पुरुषोत्तम, घनश्याम आदि मौजूद
रहे। अध्यक्ष आलोक शुक्ला ने बताया कि दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को
एलसीसी (कबरेपुरवा) व पीजेपी (पनगरा) के बीच मैच होगा।