फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने लगाया निर्मला पर दांव

Wed, 30 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी बदल दिया है। सपा जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर की पत्नी दीपा सिंह गौर द्वारा चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद पार्टी ने निर्मला सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की ओर से 19 दिसंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दीपा सिंह गौर को उम्मीदवार घोषित किया गया था। लेकिन बाद में दीपा ने इनकार कर दिया।

इसके बाद कयासबाजी का दौर शुरू हो गया। लेकिन बुधवार को सपा हाईकमान ने सपा नेता लाखन सिंह (पारा) की चाची और डीडीसी के वार्ड 29 (बिसंडा तृतीय) से  चुनी गईं निर्मला देवी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने बताया कि निर्मला देवी एक जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने सपा प्रत्याशी की जीत भी सुनिश्चित होने का  दावा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें