फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डेंगू और मलेरिया का भी मंडराया खतरा

विज्ञापन
Now there is danger of dengue and malaria - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। कोरोना वायरस के साथ मच्छरजनित डेंगू और मलेरिया का भी खतरा मंडराने लगा है। बारिश में जगह-जगह हो रहे जलभराव में इसका लार्वा पनप रहे हैं। डेंगू के डंक को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शहरी क्षेत्र में 12 डोमेस्टिक ब्लडिंग चेकर्स (डीबीसी) चयनित किए हैं। ये घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। डेंगू मच्छर के बारे में जानकारियां देंगे। गुरुवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में डीबीसी को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने कहा कि जरा सी भी लापरवाही से मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि घरों के आसपास मच्छर न पनपने दें। पानी न इकट्ठा होने दें। ठहरे पानी में केरोसीन और डीजल का मिश्रण डालें।
पानी पर तेल की परत बनेगी तो मच्छरों का लार्वा पनप नहीं पाएगा। प्रशिक्षक सहायक मलेरिया अधिकारी साहब लाल ने कहा कि डीबीसी टीमें शहरी क्षेत्र में सभी वार्डों में सर्वे कर लोगों को डेंगू मच्छर उत्पन्न होने के कारणों की जानकारी देंगी। किसी भी घर में मच्छरों के प्रजनन का लक्षण मिलने पर उसे 24 घंटे के भीतर नष्ट करने की नोटिस देकर चेतावनी दी जाएगी।
विज्ञापन

जुलाई से अक्टूबर के बीच फैलता है डेंगू
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि डेंगू जुलाई से अक्टूबर तक ज्यादा फैलता है। एडीज इजिप्टी मच्छर बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता। डेंगू का मच्छर खासतौर पर सुबह के वक्त डंक मारता है। 3 से 5 दिनों में डेंगू बुखार के लक्षण दिखने लगते हैं। शरीर में बीमारी पनपने की मियाद 3 से 10 दिनों की भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें