फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बजरंग कॉलेज क्रॉसिंग पर खड़ी कर दी दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कचहरी रोड और कटरा रेलवे क्रॉसिंग पूरी तरह बंद कर देने के बाद अब रेलवे ने शहर के बजरंग इंटर कालेज की रेलवे क्रॉसिंग को भी बंद कर दिया है। यहां भी रेलवे लाइन के दोनों ओर पुख्ता दीवार खड़ी कर दी गई है। दो भागाें में बंटे शहर के लोगों को इधर-उधर आने जाने के लिए एक किलोमीटर से भी ज्यादा लंबे ओवर ब्रिज का सहारा लेना होगा। सबसे ज्यादा परेशानी स्थानीय और पैदल राहगीरों को बढ़ी है।
विज्ञापन

बजरंग इंटर कालेज रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण तीन दशक पूर्व किया गया था। लेकिन सड़क मार्ग से आवागमन नहीं रोका गया। यहां के बाद पिछली बसपा सरकार में कचहरी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनकर तैयार होते ही नीचे सड़क मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया। रेलवे लाइन के दोनों ओर पक्की दीवारें खड़ी कर दी गईं। अब बजरंग कॉलेज क्रॉसिंग के सड़क मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नतीजे में रेलवे लाइन के उस पार आबाद आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों के बाशिंदों का यहां से पैदल या छोेटे वाहनों से आवागमन ठप हो गया है। उन्हें पुल के ऊपर से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
रेलवे के अधीक्षण अभियंता (निर्माण) शिव सिंह का कहना है कि दुर्घटनाएं रोकने के लिए क्रॉसिंग से आवागमन बंद किया गया है। इसमें पांच लाख रुपये खर्च किए गए हैं। स्टेशन अधीक्षक केके कुशवाहा का कहना है कि बंद रेलवे क्रॉसिंग से निकलना कानूनन अपराध है। दीवार न बनने से लोगों ने इसे आम रास्ता बना लिया था। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। इसकी जानकारी रेलवे को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें