फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना कंडक्टर चलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज बसों में अब कंडक्टर (परिचालक) नजर नहीं आएंगे। बस अड्डे से पूरी बस बुक कराकर गंतव्य स्थान के लिए भेजी जाएगी। शनिवार को इसका ट्रायल किया गया। बांदा से महोबा व चित्रकूट रूट पर चार बसें बुक कर बगैर कंडक्टर भेजी गईं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में कंडक्टर द्वारा बसों में सवारियां बुक करने की परंपरा रही है। इधर कुछ अरसे से निगम में भर्ती न होने से चालकों और कंडक्टरों का ही टोटा हो गया है। परिवहन निगम का ज्यादातर काम संविदा पर रखे गए चालकों और कंडक्टरों से चल रहा है।
कंडक्टरों की कमी पर परिवहन निगम ने नया प्रयोग शुरू किया है। अब बिना कंडक्टर के ही बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें प्रस्थान वाले बस अड्डे से बसों की सवारियां बुक कर दी जाएंगी। रास्ते में कोई सवारी नहीं बिठाई जाएगी। शर्त यह है कि बुकिंग स्थल से लगभग 70 फीसदी सीटें भर जाएं। अधिकांश रोडवेज बसों की क्षमता 49 सीट है। इसमें न्यूनतम 34 यात्री होने पर ही बिना कंडक्टर वाली बस रवाना होगी।
विज्ञापन

शनिवार को मंडल मुख्यालय के डिपो में इस नई व्यवस्था की शुरुआत महोबा और चित्रकूट के लिए दो-दो बसें भेजकर की गईं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) परमानंद ने बताया कि हाल ही में मंडल के सभी एआरएम की बैठक में इसकी जानकारी दे दी गई थी। एआरएम अपने डिपो से बसों को बुक कराकर भेजेंगे। उधर, रोडवेज की इस नई व्यवस्था पर यात्रियों का कहना है कि बीच के स्टेशनों की सवारियां परेशान होंगी। उन्हें मुख्यालय आना पड़ेगा। इससे समय और रुपये दोनों खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें