फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रवेश के लिए अब 11 अगस्त तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कराए जा रहे रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 11 अगस्त समर्थ पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। अभी तक यह तिथि 24 जुलाई थी।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ.दीपाली गुप्ता ने विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव के हवाले से बताया कि ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण कराए जा रहे हैं। बीए, बीएससी, बी.काम, एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में अभी तक इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए 24 जुलाई तक अंतिम तिथि निर्धारित की थी। वेबसाइट धीमी चलने व न चलने के कारण बहुत से छात्र-छात्राएं अभी समर्थ पोर्टल पर पंजीयन नहीं करा पाए हैं। इसको देखते हुए कुलपति ने पंजीयन तिथि बढ़ा दी है। राजकीय, अनुदानित व स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब छात्र-छात्राएं 25 जुलाई से 11 अगस्त तक अपना पंजीयन करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय में ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश पंजीकरण में एबीसी आईडी (एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट) का विवरण तथा अन्य डाटा भरना होगा। साथ ही छात्र-छात्राओं को यह भी देखना होगा कि डाटा त्रुटि रहित व सही हो। यदि गलत डाटा भरते हैं तो छात्र-छात्राएं खुद जिम्मेदार होंगे।





सावन उत्सव में होंगी प्रतियोगिताएं

बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.दीपाली गुप्ता ने बताया कि झलकारी बाई सभागार में दो अगस्त को सावन उत्सव मनाया जाएगा। इसमें नृत्य, गायन व मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। जो भी छात्राएं इसमें प्रतिभाग करना चाहती हैं, वे अपने नाम प्राचार्य के पास एक अगस्त तक उपलब्ध करा दें। उन्होंने बताया कि सावन उत्सव के मौके पर श्रेया आकर्ष संस्था की छात्राएं भी अपनी प्रस्तुति देंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें