फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांवों में कोरोना का कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पंचायत चुनाव के बाद कोरोना ने गांवों में कोहराम मचा रखा है। गांवों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक पखवारा यानी 15 दिन में डेढ़ हजार से अधिक ग्रामीण कोरोना की चपेट में आए हैं। यानी हर दिन औसतन 107 ग्रामीण संक्रमण की चपेट में आए। लगभग 20 मौतें भी हुईं। शहरी क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग की कोरोना बुलेटिन इसका गवाह है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज और नवनिर्मित मंडलीय चिकित्सालय कोविड वार्डों में कुल 600 बेड हैं। इनमें भी 50 फीसदी बेड संक्रमितों से भरे हैं। इसके अलावा जसपुरा और नरैनी सीएचसी को भी कोविड अस्पताल घोषित किया गया है। वर्ष 2020 के मुताबिक बांदा जिले की कुल आबादी करीब 20 लाख 84 हजार 796 है। यानी तीन हजार आबादी पर एक बेड है। ऐसे में गांवों में संक्रमण और फैला तो कोहराम मचना तय है। जिले में एक पखवारे में 3237 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए। जिले में अब तक 10,289 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना जारी की जा रही कोरोना बुलेटिन की माने तो 15 दिनों में 1691 कोरोना मरीज ग्रामीण क्षेत्रों में पाए गए। यह आंकड़ा पंचायत चुनाव मतदान से दो दिन पूर्व यानी 27 अप्रैल से 11 मई तक का है। सबसे ज्यादा संक्रमित तिंदवारी, महुआ, बबेरू, बड़ोखर, नरैनी, अतर्रा, जसपुरा, मटौंध, कमासिन, बदौसा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में मिले हैं। सरकारी आंकड़ों में 15 दिनों में लगभग 20 ग्रामीणों ने दम तोड़ दिया, जबकि हकीकत यह है कि मौतें इससे अधिक हुई हैं।
विज्ञापन

चार्ट
पखवारे भर में कोरोना संक्रमण का तुलनात्मक ब्योरा
तिथि ग्रामीण क्षेत्र शहरी क्षेत्र मृत्यु (ग्रामीण)
11 मई 184 54 02
10 मई 16 08 01
9 मई 16 20 02
8 मई 138 53 00
7 मई 179 116 01
6 मई 83 48 01
5 मई 99 122 00
4 मई 191 186 02
3 मई 119 35 02
2 मई 130 114 01
1 मई 68 107 02
30 अप्रैल 126 82 01
29 अप्रैल 98 176 02
28 अप्रैल 130 155 02
27 अप्रैल 114 115 01
योग 1691 1546 20
शहरी क्षेत्र में कम हुए मरीज
पंचायत चुनाव के बाद गांवों में कोरोना ने पांव पसारना शुरू किया तो शहर में संक्रमण की संख्या कम होने लगी। इसे आंकड़ों की बाजीगरी कहें या कम टेस्टिंग? कुछ भी हो गांवों में संक्रमण के प्रसार और मौतों की रफ्तार से लोग दहशत में थे। स्वास्थ्य विभाग की कोरोना रिपोर्ट पर नजर डालें तो पिछले 15 दिनों में शहरी क्षेत्र में 1546 कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमण से मौतें भी कम हुईं। इन दिनों में लगभग कुल 8-10 मृत्यु ही दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें