फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जिला अस्पताल में अब 24 घंटे एक्सरे व सीटी स्कैन

Wed, 17 Jan 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शासन के निर्देश पर सर्दी के मौसम में जिला अस्पताल को अलर्ट मोड में रखा गया है। गंभीर मरीजों के सीटी स्कैन व एक्सरे अब रात में भी होंगे। इससे 24 घंटे एक्सरे व सीटी स्कैन की सुविधा रहेगी। उधर, व्यवस्था की रिपोर्ट रोज शासन को भेजी जा रही।
विज्ञापन

सर्दी में मरीजों को बेहतर इलाज की व्यवस्था के लिए शासन से जारी हुए निर्देशों के क्रम में अब मेडिकल काॅलेज व आसपास के जनपदों से आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन की व्यवस्था रात में भी रहेगी। अभी तक यह व्यवस्था सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक ही थी।
इसी तरह से एक्सरे की भी सुविधा अब 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। अभी तक यह व्यवस्था सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक थी। जिससे ज्यादातर दुर्घटना में घायल होने वाले मरीजों को जांच के लिए बाहर से एक्सरे कराना पड़ता था, या फिर दूसरे दिन एक्सरे हो पाता था।
विज्ञापन

अब एक्सरे के लिए तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। जबकि सीटी स्कैन में रात 10 बजे के बाद गंभीर मरीज के लिए अभी ऑनकॉल सुविधा की गई है। उधर, अस्पताल में सीएमएस प्रतिदिन भर्ती मरीजों का हालचाल ले रहे हैं।

तीमारदारों के लिए खुला रैन बसेरा
बांदा। सर्दी के मौसम में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए शासन के निर्देश पर रैन बसेरा की भी व्यवस्था जिला अस्पताल में की गई है। यहां मरीजों के लेटने के लिए बेड, कंबल आदि का इंतजाम किया गया है। रैन बसेरा में आठ बेड डाले गए हैं। यहां तीमारदारों के लिए शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार अब वार्ड में लेटने के बजाय रैन बसेरा में आराम करेंगे। (संवाद)

सर्दी के मौसम में भर्ती होने वाले मरीजों का हाल चाल लिया जा रहा है। दिन और रात वह आकस्मिक निरीक्षण कर मरीजों से व्यवस्था के संबंध में पूछताछ की जा रही। सीटी स्कैन व एक्सरे की व्यवस्था के लिए समय बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. एसएन मिश्रा, सीएमएस, जिला अस्पताल पुरुष, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें