फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत से लौटे किसान की मौत

Wed, 17 Jan 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बर्फीली हवाएं जानलेवा हो रही हैं। खेत में खाद डालते समय एक किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। परिजन ठंड लगने से जान जाने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी जगजीत (57) सोमवार शाम चार बजे के करीब अपने खेत में खाद का छिड़काव कर रहे थे। रात आठ बजे वह घर आए तो परिजनों को सर्दी लगने की बात बताई। परिजनों ने अलाव का इंतजाम कर उन्हें आग से तपाया, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। रात 11 बजे के करीब उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुत्र पवन कुमार ने बताया कि उनके पास एक बीघा जमीन है। पिता खेती-किसानी करते थे। उनकी ठंड लगने से मौत हुई है। घर में मां राजरानी है। दो पुत्री एक पुत्र है। कमासिन थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि परिजन सर्दी लगने से मौत कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें