फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 1.75 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी, ईआरओ नामित

Mon, 19 Jan 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत, बांदा जनपद में नो मैपिंग श्रेणी में चिह्नित किए गए 1 लाख 75 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन मतदाताओं को अपनी पहचान साबित करने के लिए चार प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) भी नामित कर दिए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर कराए गए इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना था। अभियान के दौरान, जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 13,49,521 मतदाता दर्ज हैं। वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर 11,74,109 मतदाताओं का सत्यापन किया गया। इस प्रक्रिया में 1,75,412 ऐसे मतदाता पाए गए जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी। ये मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत हो सकते हैं। इन मतदाताओं को अब एएसडी मतदाता सूची में शामिल करते हुए नोटिस जारी की जा रही है।

पहचान सत्यापन के लिए चार प्रमाण आवश्यक
नोटिस प्राप्त होने के बाद इन 1.75 लाख मतदाताओं को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा सुझाए गए 13 विकल्पों में से किन्हीं चार प्रमाण पत्रों को जमा करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस कार्य के लिए सभी उप-जिलाधिकारियों (एसडीएम), तहसीलदारों और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को ईआरओ और एईआरओ के रूप में नामित किया है। इन अधिकारियों का यह दायित्व होगा कि वे सुनिश्चित करें कि एएसडी श्रेणी के सभी मतदाताओं को नोटिस समय पर प्राप्त हो। यदि मतदाता आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करते हैं, तो बीएलओ उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। जो मतदाता आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे, उनसे नए सिरे से मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भरवाया जाएगा।
विज्ञापन



जनपद की चारों विधानसभाओं में नोटिस जारी की जाएगी:
तिंदवारी विधानसभा: 31,038 मतदाता
बबेरू विधानसभा: 44,944 मतदाता

नरैनी विधानसभा: 45,329 मतदाता

बांदा विधानसभा: 54,101 मतदाता

-
वर्जन -
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभावार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा। इस बीच, रविवार को बूथों पर विशेष मतदाता दिवस का आयोजन भी किया गया। जिसमें देर शाम तक लगभग 799 नए आवेदकों ने वोटर बनने के लिए फार्म-6 भरकर बीएलओ को जमा किया। इन आवेदनों की जांच के बाद उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें