फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मकानों की अनोखी पहचान, शून्य से वोटर परेशान

Mon, 19 Jan 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 05 वोटर लिस्ट में दर्ज जीरो मकान नंबर। संवाद - फोटो : महसी के बसौनामाफी में वन विभाग द्वारा पकड़ा गया बाघ।
विज्ञापन
बांदा। एसआईआर के बाद जारी कच्ची (ड्राफ्ट) वोटर लिस्ट ने तमाम मकानों को अनोखी पहचान दे दी गई है। इन घरों को शून्य नंबर दिया गया है। इसी तरह कई मकानों के नंबर गायब कर उन्हें शराब के ठेके और मैरिज हाल के सामने जैसी पहचान दी गई है। ऐसे गृहस्वामी परेशान हैं कि वह अन्य अभिलेखों में अपने घर का नंबर क्या लिखें ? इसे दुरुस्त कराने के लिए वह बूथों और बीएलओ के पास चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

घर-घर सर्वे के दावों के बीच बूथ लेवल आफीसरों (बीएलओ) ने कच्ची वोटर लिस्ट तैयार की है। इसका प्रकाशन हो गया है। बूथों पर तमाम मतदाता यह सूची देखकर हैरत में हैं। कई मामलों में पिछली गलतियां तो सुधरी नहीं, अब और बड़ी गड़बड़ियां कर दी गई हैं। हिंदू के घर मुस्लिम या मुस्लिम के घर हिंदू मतदाता का नाम या फिर एक ही मकान में पड़ोसियों या दूर दराज के लोगों की इंट्री जैसी गड़बड़ियों के साथ यह कारनामा भी सामने आया है कि तमाम मकानों को कोई नंबर न देकर के शून्य (0) नंबर दे दिया गया है।



सूची की शुरूआत ही शून्य से
शहर के भाग संख्या - 105 (खाईपार अंश) में पहला नाम राजेन्द्र कुमार का है। इनके के मकान को शून्य दर्ज है। राजेंद्र के मकान से आगे के लगातार 10 मकानों (गुलाम कादिर, नितिन कुमार, लखन लाल आदि) के मकानों में भी नंबर गायब हैं और शून्य दर्ज है। इसी तरह भाग सं. 115 में पहले मकान (नीतू) के मकान का नंबर भी शून्य दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



तीन के स्थान पर पांच अंकों के मकान नंबर
शहर के कई मकानों को पांच अंकों वाले नंबर दिए गए हैं। जबकि आमतौर पर तीन अंकों तक के ही मकान नंबर होते हैं। उदाहरण के लिए भाग संख्या 115 में क्रम संख्या 650 से 663 तक के 14 मकानों के नंबर 21912 से आगे लिखे गए हैं। जबकि इन मकानों के इर्दगिर्द वाले मकानों की संख्या मात्र चार डिजिट (2100) के आसपास है।

शराब ठेके और मैरिज हॉल घर की पहचान
मतदाता सूचियों में अनेकों मकानों को नंबर के बजाए कुछ अनोखी पहचान दी गई है। भाग संख्या - 115 की सूची में क्रमांक 664 पर मालती देवी का नाम है। इनके मकान नंबर के स्थान पर - आबकारी (शराब ठेका) के पीछे लिखा गया है। भाग संख्या -140 में क्रम संख्या 533 पर यशबिहारी नाथ के घर का नंबर - राजकुमार राज के सामने बताया गया है। और भी कई मकानों के नंबर न देकर मैरिज हॉल के पीछे जैसी पहचान दी गई है।

फोटो - 05 वोटर लिस्ट में दर्ज जीरो मकान नंबर। संवाद- फोटो : महसी के बसौनामाफी में वन विभाग द्वारा पकड़ा गया बाघ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें