फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर आठ ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अंत्येष्टि स्थल निर्माण में लापरवाही पर प्रभारी डीपीआरओ ने छह विकास खंडों के आठ ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। वरना निलंबन की चेतावनी दी है। पिछले दिनों आयुक्त ने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

जनपद के आठ अंत्येष्टि स्थल वर्ष 2020-21 से अधूरे पड़े हैं। चालू वित्तीय वर्ष में भी अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण शुरू नहीं हुआ। पिछले दिनों मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने समीक्षा के दौरान जिलाधिकारियों को लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ डा.रवि किशोर त्रिवेदी ने ग्राम पंचायत मड़ौलीकलां, सांड़ासानी, पथरी, गुगौली, महुटा, पिंडारन, करतल व बनसखा के ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर अधूरे अंत्येष्टि स्थल पूरा करने व चालू वित्तीय वर्ष के अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही के लिए जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें