फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हेल्थ डैशबोर्ड की प्रगति संतोषजन न मिलने पर नोटिस

Thu, 06 Nov 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीएम ने हेल्थ डैशबोर्ड की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर महुआ एवं जसपुरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अनुपस्थित चिकित्सकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं पुरुष नसबंदी के कार्य में कमासिन में वृद्धि लाने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जे.रीभा बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में हेल्थ डैशबोर्ड की समीक्षा की। चिकित्सकों को नियमित अस्पतालों में उपस्थित रहने व वीएचएनडी दिवस को प्रभावी रूप से संचालित कराए जाने के साथ समस्त गर्भवती महिलाओं की एएनसी की जांच करने के निर्देश दिए।
ई कवच पोर्टल में नरैनी एवं महुआ ब्लॉकों के कार्यों में प्रगति लाने की बात कही। जननी सुरक्षा योजना एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को एचआरपी रजिस्टर में अंकित किए जाने की बात पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें