फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयानबाजी नहीं,कार्रवाई करें पीएम

Tue, 20 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने जाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। कश्मीर में 18 जवानों की शहादत पर आतंकियों और उन्हें पनाह देने वाले पाकिस्तान के प्रति लोगों में रोष और विरोध जताने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दूसरे दिन भी मंडल मुख्यालय पर प्रदर्शन हुए। भाजपा ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर प्रधानमंत्री को बयानबाजी के बजाए निर्णायक कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय स्वराज पैंथर ने श्रद्धांजलि सभा की।
विज्ञापन


स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल के नेतृत्व में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। पाकिस्तानी आतंकियों के हमले को कायरता बताया। कहा कि पाकिस्तान और आतंकियों पर कठोर कार्रवाई का समय आ चुका है। पुतला फूंकते समय पाकिस्तान के विरोध में नारे भी लगाए। प्रदेश कार्य समिति सदस्य बालमुकुंद शुक्ल, महामंत्री प्रेमनारायण द्विवेदी, कार्यक्रम संयोजक विनोद मिश्रा, रामेश्वर मिश्रा, सौरभ तिवारी, बृजेश सिंह, मोंटी दीक्षित, विनीता मिश्रा, रवि अग्निहोत्री, प्रीतम सिंह, फिरोज खां, श्यामबाबू तिवारी, सत्यम गुप्ता, सुमित सिंह साहिल इत्यादि शामिल रहे।

उधर आम आदमी पार्टी की बांदा यूनिट ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कहा कि इसके पहले कभी भारत को सैनिकों का इतना नुकसान नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ डींगे मार रहे हैं। आतंकियों को पनाह देने वालों के साथ केक-बिरयानी खा रहे हैं। सैनिकों को फायर प्रूफ टेंट तक नहीं उपलब्ध कराए गए। ताकि वह जलने से बच जाते। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक अवधेश कुमार सिंह, सचिव अवधेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, रिंकू सिंह चौहान, मुरारीलाल जैन, पंकज सिन्हा, प्रमोद अवस्थी, कमलेश लखेरा, संदीप पांडेय, सुरेश उर्फ राजकुमारी, रामतीर्थ सिंह, प्रेमलता शर्मा, मीरा देवी, वाचस्पति मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, राष्ट्रीय स्वराज पैंथर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर की अध्यक्षता में बैठक करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। श्री दिनकर ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। इस हमले से पूरा देश आहत है। प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह लोहिया ने कहा कि केंद्र की पाकिस्तानी विदेशी नीति विफल हो चुकी है। बुंदेलखंड अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, हमीरपुर उपाध्यक्ष रमेशचंद्र पेंटर, महासचिव रामनरेश यादव, रामबाबू वर्मा, रामगोपाल वर्मा, वीरभवन कोटार्य, राजाभइया वर्मा इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें