कक्ष में पर्चे लेने आए प्रत्याशी।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा।नामांकन के दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने परचा दाखिल नहीं किया। अलबत्ता 10 निर्दलीय समेत 16 प्रत्याशी 31 सेट परचे ले गए। दो दिनों में अब तक 47 प्रत्याशी 110 नामांकन पत्र ले गए। मंगलवार को सबसे ज्यादा सात प्रत्याशी तिंदवारी क्षेत्र से पर्चे लेकर गए। बांदा सदर सीट से चार, बबेरू से दो और नरैनी (सुरक्षित) सीट से तीन प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र लिए। उधर, दूसरे दिन भी नामांकन स्थल तहसील परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। हालांकि मुसाफिरों की समस्याएं खबरें बनीं तो सुरक्षाकर्मियों ने रोडवेज और रेल यात्रियों को आने-जाने में ढील दे रखी थी लेकिन आम जनमानस को रूट डायवर्जन के तहत ही रास्ता तय करना पड़ा। अपर जिलाधिकारी गंगाराम गुप्त, एएसपी मायाराम वर्मा, एसडीएम प्रहलाद सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रामेश्वरनाथ तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर डा. राकेश कुमार मिश्र व ओमप्रकाश आदि नामांकन व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे। छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (सीएएफ) जवान भी मुस्तैद रहे।
इन्होंने खरीद पर्चे
बांदा सदर- कुल पर्चे- सात सेट
-----
रमेश कुमार (स्वतंत्र जनता राज पार्टी)- 2 सेट, मोहम्मद असलम (निर्दलीय)- एक, मोहम्मद तौफीक (अंबेडकर समाज पार्टी)- 2 और रज्जन खां (जय जनता जनार्दन पार्टी)- 2 सेट।
--------
बबेरू- कुल पर्चे- 2 सेट
----------
राजेश कुमार (निर्दलीय)- एक सेट और प्रकाशचंद्र (निर्दलीय)- एक सेट।
----------
नरैनी (सुरक्षित)- कुल आठ सेट पर्चे
----------
माता प्रसाद (जन अधिकार मंच)- 4 सेट, देवीदयाल (निर्दलीय)- 2 व रामराज (निर्दलीय)- 2 सेट।
-----------
तिंदवारी- कुल- 14 सेट पर्चे
-----------
ब्रजेश प्रजापति (भाजपा)- चार सेट, लक्ष्मी नारायण (निर्दलीय)- एक, रामकरन सिंह बच्चन (निर्दलीय)- तीन, दादूराम प्रजापति (निर्दलीय)- एक, अरुण कुमार सिंह (निर्दलीय)- एक, मूलचंद्र (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी)- दो और रामकुमार निषाद (निर्दलीय)- दो सेट
------------