फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: न हेलमेट, न बेल्ट, संकट में मजदूरों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कन्नौज रेलवे स्टेशन पर शटरिंग टूटने से गिरे लेंटर में मजदूरों के दबने की घटना के बावजूद स्थानीय रेलवे प्रशासन संजीदा नहीं है। बांदा स्टेशन पर भी दो मंजिला भवन निर्माण में लगे मजदूरों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। किसी के सिर हेलमेट नहीं तो किसी के पास बेल्ट नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे परिक्षेत्र में इन दिनों दो मंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण में करीब 20 महिला और पुरुष मजदूर लगे हैं। यहां मजदूरों के लिए सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। मजदूरों को हेलमेट लगाना अनिवार्य है, पर कोई मजदूर हेलमेट नहीं लगाए था। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के लिहाज से इस्तेमाल की जाने वाली बेल्ट का भी अता-पता नहीं था। यदि कोई हादसा हो जाए तो मजदूरों की जान जोखिम में पड़ सकती है। रेलवे अधिकारी कन्नौज हादसे के बाद भी सचेत नहीं हुए हैं।
निर्माण करा रहे सुपरवाइजर शिवम सिंह ने बताया कि प्रथम तल के निर्माण में हेलमेट आदि मजदूरों को नहीं दिया गया है, लेकिन दूसरे फ्लोर के निर्माण में मजदूरों को सुरक्षा का साजोसामान दिया जाएगा। पीआरओ रेलवे झांसी से बात की तो उन्होंने बताया कि कन्नौज हादसे के बाद रेलवे निर्माण विभाग को हिदायत दी गई है कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को हेलमेट और बेल्ट आदि उपलब्ध कराया जाए, ताकि जनहानि न हो सके।
विज्ञापन

इनसेट
पुराने क्वार्टर तोड़कर होगा नया निर्माण, चालू होगी लिफ्ट
आईओडब्लू रेलवे पारस पाल ने बताया कि अमृत योजना के तहत जल्द ही निर्माण विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। बताया कि पुराने क्वार्टर जो जर्जर हो चुके हैं, उन्हें तोड़कर नए क्वार्टर बनाए जाएंगे। प्लेटफार्म नंबर एक की लिफ्ट चालू है, लेकिन प्लेटफार्म नंबर दो पर निर्माण के बाद लिफ्ट चालू की जाएगी। इससे यात्रियों को सीढि़यां चढ़ने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें