फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंजर दुर्ग पर्यटन विकास को धेला नहीं

Sat, 27 Dec 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किट हाउस में शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी की मौजूदगी में जिला योजना समिति की बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 349.24 करोड़ रुपये की जिला योजना को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन


जिला योजना के बारे मेें बताया गया कि कुल परिव्यय में 190.91 करोड़ रुपये राज्यांश और 158.32 करोड़ केंद्रांश शामिल है। सबसे अधिक सड़क व पुल निर्माण में 36 करोड़ के प्रस्ताव पास हुए।

मनरेगा में 6335.10 लाख, वन विभाग को 502.31 लाख, माध्यमिक शिक्षा को 714.95 लाख, पशु पालन को 269.38 लाख, ग्रामीण पेयजल पर 1563 लाख, ग्रामीण स्वच्छता में 3466.45 लाख व ग्रामीण आवास में 7148.85 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन


विधायक विशंभर सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव वर्मा व सदस्य गीता सागर ने कहा कि लोहिया गांवों में तमाम सोलर लाइट बुझी पड़ी हैं। कुछ की बैटरी गायब है।

विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड दलालों के बिना नहीं बनते। भाजपा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने सड़कों की बदहाली पर कहा कि जब तक मरम्मत को धनराशि नहीं आती मौरंग डलवाकर सड़कों को चलने लायक बनाया जाए।

सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने सोलर पंप योजना में पात्र किसानों को लाभान्वित करने को कहा। अशोक त्रिपाठी जीतू ने कालिंजर के पर्यटन विकास को तवज्जो न देने नाराजगी जताई।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बुंदेलखंड के विकास को प्राथमिकता दे रही है। सभी योजनाएं पूरी करने को धनराशि मुहैया कराई जाएगी।

बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, सदस्य गजेंद्र सिंह पटेल, सीता सिंह, दलपत सिंह, भानु प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ज्ञानबाबू सोनकर, पीयूष गुप्ता समेत प्रभारी सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें