फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भूरागढ़ में सीटी फुंकी तो पीलीकोठी में जला इनकमिंग केबल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिजली विभाग ने भले ही नए केबल, ट्रांसफार्मर बदलने में करोड़ों रुपये खर्च कर दिए हों, पर बिजली कटौती से राहत मिलती नहीं दिख रही है। रविवार की रात पीलीकोठी पावर हाउस में इनकमिंग केबल जलने से तीनों फीडर बंद हो गए। वहीं भूरागढ़ उपकेंद्र में मेन बेस की सीटी फुंकने से कई मोहल्लों के लोग अंधेरे में परेशान रहे। कहीं दो घंटे गुल रही तो कहीं उपभोक्ताओं को सुबह तक बिजली आने का इंतजार करने पड़ा। दिन में भी पूरे शहर में बिजली की आंख मिचौली चलती रही।
विज्ञापन




भूरागढ़ उपकेंद्र से जुड़े किरन काॅलेज चौराहा (कटरा) में ओवरलोड होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहा था। इससे बचने के लिए बिजली विभाग ने यहां 250-250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखवाए। रात नौ बजे शुरू हुआ काम 12 बजे तक चलता रहा। यहां की आबादी तीन घंटे गर्मी में परेशान रही। किलेदार का पुरवा,स्वराज कालोनी, मुक्तिधाम रोड क्योटरा, जरैली कोठी, अतर्रा चुंगी व कटरा में एक फेस चले जाने से लोग रात नौ से 12 बजे तक परेशान रहे।
उधर, अतर्रा चुंगी में ओवरलोड के कारण केबल जल गया। यहां करीब छह घंटे लाइट नहीं आई। बांबेश्वर फीडर में रात 12 बजे मेन लाइन का जंपर उड़ गया। करीब चार घंटे बिजली आने का इंतजार करना पड़ा। रात 12.40 बजे पीलीकोठी पावर हाउस में इनकमिंग द्वितीय का फ्यूज उड़ गया। इससे महेश्वरी देवी, टेलीफोन टावर, पीलीकोठी फीडर बंद हो गए। फ्यूज बांधने में करीब दो घंटे लग गए।
विज्ञापन

स्टेशन रोड में रात एक बजे बिजली गुल हुई तो सुबह आई। कर्मचारी पद्माकर चौराहे पर बमुशक्लि फाल्ट ढूंढ़ सके। सोमवार को सुबह नौ बजे शुकुल कुआं बिजली चली गई। पता चला पेड़ों की छंटाई का कार्य चल रहा है। यहां दिन में छह घंटे तक बिजली नहीं आई। भूरागढ़ उप केंद्र 33केवी में सुबह दस बजे ब्रेकर बदलने के लिए तीन घंटे का शटडाउन लिया गया। इस बीच लोग गर्मी में परेशान रहे। मर्दननाका, बन्योटा, छोटी बाजार, कालूकुआं, गायत्री नगर, ईदगाह रोड में भी बिजली की आंख मिचौली चलती रही।











गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर व केबल गर्म हो रही हैं। इसलिए दिक्कतें आ रही हैं। उपभोक्ता एक साथ विद्युत उपकरण चलाने से बचें। बिजली विभाग का सहयोग करें। कुछ दिनों बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।-प्रकाश देव पांडेय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण निगम, नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें